फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी फड़ी यूनियन ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रेहड़ी एंड फड़ी यूनियन की तरफ से मंगलवार को आदर्श कालोनी मोहल्ले में सफाई अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें जिला विकास आयुक्त रविंद्र कुमार सहित प्रशासन व नगर परिषद के अधिकारियों ने हिस्सा लेकर मोहल्ले की सफाई की।
विज्ञापन

सफाई अभियान के दौरान डीडीसी सहित कई सरकारी अधिकारी आदर्श कालोनी की सड़कों पर झाड़ू लगाकर सफाई करते नजर आए। डीडीसी रविंद्र कुमार ने शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने घर व आस पड़ोस में सफाई रखना हम सब की जिम्मेदारी है। सफाई से हमको ही लाभ होगा। सफाई रख कर अपने आप को बीमारियों से बचा कर रख सकते हैं और इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। सफाई अभियान में स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन का सहयोग किया। इस मौके पर एडीसी गुरविंद्रजीत सिंह, आईएएस प्रोबेशनर संतोष सुखदेव, एसीडी नूर आलम, एसीआर सोनू परगाल, वेद प्रकाश व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें