रियासी। भाजपा के बारह उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन पत्र भरा। स्थानीय विधायक अजय नंदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक रैली भी निकाली। इस दौरान प्रत्याशियों ने मुुख्य मंदिरों में माथा टेका। कार्यकर्ता ढोल की थाप पर थिरकते भी दिखाई दिए।
भाजपा की तरफ से वार्ड एक से डाली सुरी, वार्ड दो से ओम प्रकाश, तीन से शील मगोत्रा, चार से सुदेश पुरी, पांच से तान्या पंडोह, छह से शिवराम, आठ से ज्योति वर्मा, नौ से कुलदीप मैंगी, दस से धीरज गुप्ता, ग्यारह से तृप्ता दुबे, बारह से अश्विनी कुमार और वार्ड तेरह से सतपाल शर्मा ने नामांकन किया।
भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने रिटर्निंग आफिसर के पास नामांकन दर्ज किया। म्यूनिसिपल कमेटी के तेरह वार्ड में से भाजपा ने मंगलवार को बारह वार्ड में ही उम्मीदवार उतारे। भाजपा ने सात से अपना कोई उम्मीदवार उतारने की घोषणा अभी तक नहीं की है। विधायक अजय नंदा ने कहा कि भाजपा ने अपने कर्मठ तथा ईमानदार उम्मीदवार उतारे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी भी कड़ी टक्कर देने को मैदान में उतरे
सभी तेरह वार्ड के प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
रियासी। चुनावों के लिए कांग्रेस ने भी तैैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के सभी तेरह वार्ड के उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। कांग्रेस ने वार्ड एक से अंजू शर्मा, दो से वीर सिंह, तीन से राकेश शर्मा, चार से बिशन दास, पांच से रूणा बनसोतरा, छह से भारत भूषण, सात से मोहम्मद फारूक, आठ से वीना वर्मा, नौ से पवन कुमार, दस से निर्मला कुमारी, ग्यारह से श्वेता शर्मा, बारह से अमित शर्मा और तेरह से अजय कुमार शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के जिला प्रधान केवल सिंह के नेतृत्व में सभी उम्मीदवारों ने नामांकन भरा।