फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्री शीटर बन्नी पर लगा पीएसए

विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

जम्मू। आरएस पुरा निवासी एक हिस्ट्री शीटर पर पुलिस की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने पीएसए लगाया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी बन्नी गुप्ता को पीएसए के तहत गिरफ्तार कर कोट भलवाल जेल भेज दिया। आरोपी पर आरएस पुरा सहित तीन थानों में छह केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ आरएस पुरा में तीन, मिरां साहिब में एक और अखनूर में दो केस दर्ज हैं। अखनूर में लाखों रुपये की लूट का बन्नी मास्टरमाइंड था। हाल ही में उसे अखनूर पुलिस ने पकड़ा था।

पुलिस ने जिला प्रशासन से सिफारिश की थी कि बन्नी को पीएसए के तहत जेल में रखा जाए, क्योंकि वह समाज के लिए खतरा बन चुका है। डीएसपी सौरभ प्रशासर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ छह से अधिक केस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बाहर रहता तो लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता था। ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं। जिला प्रशासन से सिफारिश की गई थी कि पीएसए लगाया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें