सांबा। कस्बा की सब्जी मंडी के समीप हाईवे पर एक टिप्पर की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार की दोपहर को एक राहगीर हाइवे पार करते समय टिप्पर (जेके02एस 5213) की चपेट में आ गया।
जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान दीपक कुमार पुत्र गंगा राम निवासी उत्तर प्रदेश जो वर्तमान में सांबा कस्बा में ही कबाड़ी के पास काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर व मामला दर्ज कर टिप्पर चालक सूरम सिंह निवासी टिकरी (उधमपुर) को हिरास्त में ले लिया है।