फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की काम छोड़ हड़ताल 95वें दिन भी जारी रही। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एमए स्टेडियम से इंद्रा चौक तक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने केसी मोड़ पर ट्रैफिक को बाधित किया। सड़क पर प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक रु ट में बदलाव करना पड़ा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जायज मांगाें को पूरा करने की मांग कर रहे थे। यूनियन अध्यक्ष सुमन सुरी ने कहा कि सरकार के मंत्रियों ने हर बार झूठे आश्वासन देते हैं। मांगे नहीं मानने पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों में गांधी नगर, सतवारी, पुंछ, रियासी, सुंदरबनी, कठुआ व अन्य इलाकों से आई महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में वेतन बढ़ोतरी, नियमित करण, दस वर्ष से कार्य कर रही कार्यकर्ताओं को नियमित करना, सेवानिवृत्त होने पर वर्कर को 5 और हेल्पर्स को 3 लाख की आर्थिक मद्द जैसी मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें