फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में तीन हफ्तों के लिए स्थगित, कश्मीर में जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एसआरटीसी के ट्रक चालकों ने जम्मू संभाग में तीन हफ्तों के लिए हड़ताल को स्थगित कर दिया है। हालांकि कश्मीर संभाग में यह हड़ताल अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएपीडी और परिवहन विभाग के मंत्रियों और उच्च अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि जम्मू संभाग में माल ढुलाई एसआरटीसी के ट्रक ही करेंगे, जबकि कश्मीर संभाग को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया। बैठक में सीएपीडी मंत्री, परिवहन मंत्री सहित कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री जुल्फकार ने कहा कि एसआरटीसी के ट्रकों में जीपीएस लगेगा, ताकि राशन वितरण में कोई गड़बड़ी न हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी राशन की सप्लाई एसआरटीसी से कराने की कोशिश करेगी। इससे पहले एसआरटीसी वर्कर यूनियन ने विक्रम चौक स्थित जीएम कार्यालय से लेकर प्रेस क्लब तक विरोध रैली निकाली और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें यूनियन के चेयरमैन बजाहत हुसैन ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के प्रधान परमजीत सिंह ने कहा कि जम्मू में हड़ताल को तीन हफ्तोें के लिए स्थगित कर रहे हैं। लेकिन कश्मीर में यह हड़ताल जारी रहेगी। महासचिव जनक राज चौधरी ने कहा कि जब तक पूरे राज्य में सरकार की तरफ से लागू आदेश वापस नहीं होता, तब तक चालकों का विरोध जारी रहेगा। अभी हड़ताल स्थगित की गई है। यदि तीन हफ्तों तक कश्मीर में भी यह आदेश वापस नहीं हुआ, तो वह फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे। वर्कर यूनियन को एसआरटीसी के दीदार सिंह और चमन लाल ग्रुप ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें