फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू एकता मंच भाजपा का है, तो नहीं देंगे साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। रसाना मामले के बाद अस्तित्व में आए हिंदू एकता मंच पर लोगों ने मामले पर सियासत करने का आरोप लगाया है। मंच के समर्थन में कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद थे, लेकिन हीरानगर मोड़ पर बाजार खुला था। बंद कराने मंच के नेता अपने समर्थकों सहित पहुंचे, तो कुछ दुकानदारों ने यह कह कर विरोध किया कि वे मामले पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू एकता मंच भाजपा का है, तो वे इसका साथ नहीं देंगे।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार एवं कांग्रेसी नेता अनंत राम डोगरा ने मंच के नेताओं से कहा कि क्यों वे सरकार के खिलाफ बोलने से कतराते हैं। मंच आम लोगों का है या भाजपा का। लोगों की मांग सीबीआई की है और इसमें गठबंधन सरकार देरी क्यों कर रही है। भाजपा के 25 विधायक खामोश क्यों हैं? उन्होंने कहा कि मंच के कार्यक्रम में यदि कोई भाजपा पर उंगली उठाता है, तो उससे या तो माइक छीन लिया जाता है या फिर बोलने का मौका नहीं दिया जाता है। अगर मंच भाजपा का है तो हम उनके समर्थन में दुकानें बंद नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए तो मंच के सदस्यों ने उल्टे उन पर ही राजनीति करने का आरोप लगा दिया। भारत माता की जय के नारे लगाते हुए वे चले गए। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने दुकानों का शटर आधा बंद कर उनका समर्थन भी किया, लेकिन पूर्ण रूप से हीरानगर मोड़ बंद नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें