फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी राज में 700 सीजफायर उल्लंघन : कांग्रेस

Thu, 16 Jul 2015 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय सीमा में पाकिस्तान की गोलाबारी की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि 13 महीने के कार्यकाल में 700 से ज्यादा सीजफायर के उल्लंघन हो चुके हैं, लेकिन केंद्र ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ उपप्रधान शाम लाल शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद और पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा की ओर से जारी प्रेस बयान में अखनूर तहसील में नागरिकों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की ओर की गई गोलाबारी की निंदा करते हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख प्रकट किया है।

उन्होंने कहा है कि रूस में भारत-पाक के प्रधानमंत्री स्तर की वार्ता और संयुक्त घोषणा के बावजूद सीमा पर गोलाबारी से पाकिस्तान का असली चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के केवल 13 महीने के कार्यकाल में ही 700 से ज्यादा सीजफायर उल्लंघन पिछले तीन दशकों में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने गोलाबारी में घायल लोगों को बेहतर उपचार मुहैया करवाने और पर्याप्त मुआवजे की मांग भी की है। उन्होंने सरकार से अपने वादे को पूरा करते हुए आईबी और एलओसी पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर प्लाट मुहैया करवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें