फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल 7 लोग गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2015 12:40 PM IST
राजेश शर्मा/अमर उजाला, किश्तवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़ में ईद की नमाज के बाद भारत विरोधी नारेबाजी करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार कर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नमाज के बाद उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि इन सातों को चिह्नित करने के बाद राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

इन सभी लोगों पर आजादी के समर्थन में, पाकिस्तान के समर्थन में और भारत के विरोध में नारे लगाने के लिए एफआईआर नं 119 U/S 120 बी के तहत संप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों की पहचान की और उन्हें के लिए गिरफ्तार कर लिया। उनमे एक रहबरे तालीम शिक्षक गुलाम अली भट निवासी मढ़वा किश्तवाड़, इमरान भट निवासी नागनी हिडयाल किश्तवाड़, बिलाल अहमद भट निवासी सरूड़ी मोहल्ला, सज्जाद हुसैन निवासी मढ़वा, राज मोहमद निवासी फागुमढ़ हस्ती किश्तवाड़, मुदसिर अहमद निवासी त्रिगाम, और आकिब हुसैन निवासीतेलर मढ़वा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें