फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा का आंकड़ा 215600 के पार

Tue, 02 Aug 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में मंगलवार को 32वें दिन 675 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ यात्रा का आकंड़ा 215690 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से आठ छोटे-बड़े वाहनों में 204 यात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया। इसमें 116 पुरुष, 41 महिलाएं और 47 साधु-संत शामिल रहे। देशभर से यात्रा के लिए पहुंच रहे यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया जा रहा है, लेकिन यात्रा में लगातार गिरावट आई है। 
विज्ञापन


यात्रा के लिए साधु-संतों की संख्या में कमी आई है। इस बार कश्मीर हिंसा का यात्रा पर विपरीत असर पड़ा है।

मौसम के बजाय घाटी के खराब हालात के कारण यात्रा को कई बार जम्मू में रोकना पड़ा। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भी यात्रियों को रात सड़क पर ही गुजारनी पड़ी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें