फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके के 67.9 फीसदी लोग आफिसों में करते हैं धूम्रपान

Wed, 01 Jun 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
रियासत के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले 67.9 फीसदी लोग धूम्रपान करते हैं जो आंकड़ों के लिहाज से देश में सर्वाधिक है। 15.4 प्रतिशत के साथ चंडीगढ़ के कार्यालयों में धूम्रपान करने वालों की संख्या सबसे कम है।
विज्ञापन


ये आंकड़े ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे के हवाले से हैं, जो कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को सौंपे गए हैं। मंगलवार को वर्ल्ड नो टोबैको डे पर श्रीनगर स्थित गवर्नमेंट वुमन कालेज के आडिटोरियम में स्टूडेंट्स ने तंबाकू मुक्ति के नए तरीकों पर अपने लेखों में इन आंकड़ों का विशलेषण करते हुए रियासत में तंबाकू सेवन की भयावह स्थिति का सामने रखा।

युवाओं के भविष्य को बचाने की दुहाई देते हुए शिवसेना बाला साहिब ठाकरे के प्रदेश प्रमुख डिंपी कोहली ने पीडीपी-बीजेपी सरकार से अनुरोध किया है कि प्रदेश भर में तंबाकू उत्पाद प्रतिबंधित किए जाएं।
विज्ञापन


नो टोबैको डे पर जेयू में जागरूकता रैली  
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी के स्वास्थ्य केंद्र, बाटनी विभाग और इंडियन डेंटल ऐसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों ने तंबाकू से तौबा करने को लेकर जागरूकता रैली निकाली। वर्ल्ड नो टोबैको डे पर जेयू के फाउंटेन प्लाजा से आयोजित रैली को वाइस चांसलर प्रो. आरडी शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दंत विज्ञान संस्थान सेहोड़ा के छात्रों समेत यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोलगेट इंडिया के सुमित गंडोत्रा ने रैली में हिस्सा लेने वालों को टूथपेस्ट और टूथ ब्रश बांटे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें