घाटी में जुमे की नमाज के बाद कई जगहों पर भड़की हिंसा में सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ।
उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए जवानों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसा में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
अलगाववादियों के राजभवन चलो मार्च के आह्वान को देखते हुए सभी रास्ते सील कर दिए गए थे। श्रीनगर शहर में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू की गईं थीं। इस बीच, पुलिस ने 63 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।