फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, 63 उपद्रवी गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2016 11:08 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में तैनात जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में जुमे की नमाज के बाद कई जगहों पर भड़की हिंसा में सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ।
विज्ञापन


उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए जवानों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसा में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

अलगाववादियों के राजभवन चलो मार्च के आह्वान को देखते हुए सभी रास्ते सील कर दिए गए थे। श्रीनगर शहर में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू की गईं थीं। इस बीच, पुलिस ने 63 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन

सड़कों पर कम नजर आए वाहन

kashmir - फोटो : PTI
जुमे की नमाज के बाद बारामुला, पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग, बडगाम में प्रदर्शन हुए। उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। श्रीनगर के सब्जी मंडी, अनंतनाग के नैना चौक, कुलगाम के खुदवानी बाईपास व टारजू, सोपोर के मुख्य चौराहे पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया।

अलगाववादियों के मार्च को देखते हुए राजभवन जाने वाले सभी रास्तों तथा आसपास के इलाकों में सड़क पर कंटीले तार बिछाकर रास्ता रोक दिया गया था। राजभवन के आसपास सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए थे।

श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां रहीं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा काफी चुस्त दुरुस्त की गई थी। सड़कों पर वाहन रोज की अपेक्षा कम नजर आए। प्राइवेट वाहन तथा आटो रिक्शा दोपहर बाद सड़कों से नदारद रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें