फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में अफीम की खेरी नष्ट की, दो महिला किसान पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर में अफीम की अवैध खेती नष्ट की
विज्ञापन

दो महिला किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ। शनिवार को नशा तस्करों के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मेंढर सब डिवीजन की मनकोट तहसील के गांव उछाद में दो स्थानों पर अवैध रूप से कृषि भूमि पर उगाई जा रही अफीम की खेती को उजाड़ दिया। अफीम की अवैध खेती करने के आरोप में दो महिला किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिनमें जरीना बी पत्नी मोहम्मद हुसैन और रशीदा बी पत्नी हुसैन मोहम्मद हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी रमेश अंगराल और एसडीपीओ मेंढर नीरज पंडेयार को खुफिया विभाग डीएसबी मेंढर की तरफ से जानकारी दी गई कि मनकोट में दो महिला किसानों ने अपने खेतों में अफीम उगाई गई है। इस पर पुलिस ने नायब तहसीलदार मनकोट एग्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट को साथ लेकर गांव उछाद पहुंचे और अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। गौर रहे कि इससे पूर्व भी पुलिस ने गांव सलवा में भी इसी प्रकार की खेती को नष्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें