जम्मू। शहर के थानेदार और चौकी अफसरों को आदेश जारी किया गया है कि वह गाड़ियों में बैठ कर नहीं, बल्कि पैदल गश्त करें। अपने-अपने इलाकों में जाएं। बाजारों की पैदल गश्त करें। खासकर वीरान इलाकों में जाएं और वहां घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ करें।
सूत्रों का कहना है कि जम्मू के नए आईजी और एसएसपी के आने वाले यह माहौल बदला है। पहले थानेदार वाहनों में बैठ कर ही गश्त करते थे, लेकिन अब उन्हें कहा गया है कि वह पैदल गश्त करें, जो गश्त करने का सही तरीका है। इससे उनकी गश्त कारागार साबित होगी। शहर के बठिंडी, चौआदी, सैनिक कालोनी, सिद्दड़ा आदि में शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा जांची।