फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रामबन के खारपुरा क्षेत्र में वीरवार सुबह पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे बंद रहा। इससे रामबन से उधमपुर तक जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। घाटी में शीत लहर जारी है। कश्मीर के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड से पेयजल पाइपों में पानी जम गया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार की रात में न्यूनतम तापमान माइनस 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री गिरकर शून्य से नीचे चल रहा है। घाटी के गेटवे में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें