फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ के मंदिर में माथा टेक मांगी खुशहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वर्ष में दो बार लगने वाले मेले का आयोजन बुधवार को गोल मेला इलाके में हुआ। इसमें शहर व ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भगवान जगन्नाथ मंदिर में माथा टेक कर खुशहाली मांगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर गोल मेला इलाके में सुबह करीब नौ बजे से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में लगकर भगवान जगन्नाथ के मंदिर में माथा टेका। इसके बाद मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर मेला स्थल पर पहुंचे, जहां मनपसंद खरीदारी की। युवतियों व महिलाओं को श्रृंगार के सामान के स्टाल पर खरीददारी करने में व्यस्त देखा गया, तो बच्चे खिलौने खरीदने में व्यस्त रहे। वहीं ज्यादातर पुरुष खाने पीने की चीजों का स्वाद लेते नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मेले में लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती गई। शाम के समय बादल छाने पर मौसम सुहावना था। ज्यादातर लोग परिवार के साथ मेले का आनंद उठाने के लिए पहुंचे थे।
मेले के बाद से दिन होने लगते हैं छोटे
भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि हर छह महीने के बाद मंदिर के साथ के मैदान में गोल मेला का आयोजन किया जाता है। इसके बाद से दिन छोटे होने शुरू हो जाएंगे और इसी को लेकर लोग मंदिर में पहुंच कर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस वर्ष का दूसरा मेला दिसंबर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें