फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लिए जेल भरो आंदोलन में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। जिले की मांग कर रहे नौशेरा में बंदी के 15वें दिन आंदोलन का और भी आक्रामक रूप देखने को मिला। वीरवार को स्थानीय लोगों ने सरकार की खमोशी को देखते हुए थाने में जाकर अपनी गिरफ्तारी दी। थाने के भीतर हजारों लोग जमा हो गए। इस दौरान नौशेरा से विधायक रविंद्र रैणा और एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने भी थाने में जाकर अपनी गिरफ्तारियां दी।
विज्ञापन

जिला बनाने की इस जंग में भारी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। व्यापार मंडल नौशेरा के बैनर तले उमड़ी भीड़ ने पटेल चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य बस अड्डे पहुंचे जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने थाने में जाकर इकट्ठा हो गए। इस दौरान जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे विधायक रविंद्र रैणा ने कहा कि अगर हम देश के लिए जान दे सकते हैं तो नौशेरा के लिए भी हम जान देने को तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नौशेरा को जिला बनाने की साफ साफ बात क्यों नहीं करती है। कभी स्योट तो कभी दूसरे इलाकों को जिले बनाएं जाने की बात करने कपर सरकार की क्या मंशा है। एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि नौशेरा की मांग जायज है। हम नौशेरा की इस हक की लड़ाई में साथ है। अब एडीसी से नहीं सीधे डीसी बैठाने से बात बनेगी। इस बारे में हमारी सीएम से बात हो गई है। व्यापार मंडल नौशेरा के प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नौशेरा की जनता की ताकत अब जिले का हक ले के रहेगी। इसके लिए हम हर जंग लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अब इस गूंगी-बहरी सरकार को जागना ही होगा और नौशेरा की भलाई के लिए इसे जिले का दर्जा देना चाहिए। सनातन धर्म सभा के जगदीश चंद्र साहनी ने सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी और मांगे न मानने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के इस रवैया के कारण ही हमने होली के त्योहार को मातम के रूप में मनाने के निर्णय लिया है। हमारी दो पीढ़ीया जिले की मांग करते रही लेकिन इस पर अब तर कोई फैसला नहीं लिया गया। सरकार की ओर से हमें हर बार धोखा गिया गया। लेकिन अब नौशेरा के लोग आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। रविकांत गुप्ता ने कहा कि ये हमारा अब टेलर शुरू हुआ है। सरकार को इस बात का अंदाजा लगा लेना चाहिए कि पूरी फिल्म कैसी होगी। उन्होंने कहा कि महबूबा सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। नौशेरा को जब तक जिला नहीं मिलता हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे। ऐसे रवैया के लिए सरकार जीरो हकदार है। गौरतलब है कि पूरे दिन के लिए हनुमान बाजार में लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन नौशेरा, सनातन धर्म सभा प्वाइंट एक्शन कमेटी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, ब्राह्मण सभा, समाज सुधार कमेटी विभिन्न वेलफेयर सोसायटी पूर्व पंचों-सरपंचों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें