फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम पाकिस्तान नहीं, एक बच्ची के लिए इंसाफ मांग रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। वीरवार को कूटा गांव में हिंदू एकता मंच की तरफ से जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मंच के नेताओं ने कहा कि हम पाकिस्तान नहीं मांग रहे, एक नाबालिग बच्ची के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। हमें क्राइम ब्रांच से भी दिक्कत नहीं। मुख्यमंत्री के लिए कहा कि महबूबा कौन हैं यह कहने वाली कि जिन्हें पकड़ा गया है वही आरोपी है। पुलिस उन्हीं के कहने पर चल रही है। मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे, लेकिन समय नहीं दिया गया, हम तो बच्ची के लिए इंसाफ ही मांग रहे थे। बच्ची को इंसाफ तभी मिलेगा, सीबीआई जांच हो और असली आरोपी सलाखों के पीछे हों।
विज्ञापन

वीरवार को हिंदू एकता मंच की जनसभा में ‘जहां हमें क्या चाहिए सीबीआई जांच’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे। जनसभा में आम जनता की मांग सुनने उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा और वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह, कठुआ विधायक राजीव जसरोटिया, हीरानगर विधायक कुलदीप राज समेत भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष, महासचिव भी पहुंचे। लोगों ने मंत्रियों के सामने बच्ची को इंसाफ दिलाने और बेगुनाहों पर जुल्म न हो, इसके लिए सीबीआई जांच करवाने की मांग की।
इस मौके पर संबोधित करते हुए कूटा के पूर्व सरपंच कांत कुमार ने कहा कि हिंदू एकता मंच राजनीतिक संगठन नहीं है। कई गांव के पूर्व सरपंच और आम लोग इसमें शामिल हैं। दुख है कि हम शांतिपूर्वक बैठकें कर रहे हैं, न हाईवे बंद किया, अपने लोगाें की बातें भी सुनीं, फिर भी परेशान किया जा रहा है। दो दिन पहले रसाना गांव के लोग कूटा हायर सेकेंडरी पहुंच गए। प्रशासन को सूचना दी लेकिन दुख दर्द नहीं सुना, मजाक ही बनाया गया। कोई भी मदद नहीं की। इस दौरान माताएं, बहनें और बच्चे बैठे थे, जिन्हें डराने के लिए पुलिस लगा दी गई। आतंकी आने की सूचना तक फैला दी गई। उन्होंने प्रशासन के बयानों की भी जमकर निंदा की।
विज्ञापन


बच्ची की हत्या से पूरा समाज स्तब्ध
हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा ने कहा कि 17 जनवरी को शव मिला और हमारे इलाके में पहली ऐसी घटना है। इसमें धर्म जाति की कोई बात नहीं थी। हर फिरके से संबंध रखने वाले लोग इसे सुनकर परेशान हुए। उन्होंने आए हुए मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों को बताया कि बच्ची की हत्या की जांच जब से क्राइम ब्रांच को दी गई, तबसे बेकसूर लोगों को परेशान किया जा रहा। लोग सीबीआई जांच चाहते हैं, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है।

सीबीआई जांच के समर्थन में सुबह से बंद रहा कूटा, जतवाल और घगवाल का बाजार
बच्ची की हत्या मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर जहां बुधवार को लोगों ने हिंदू एकता मंच के बैनर तले गिरफ्तारियां दीं। मांग का समर्थन करते हुए वीरवार को कूटा बाजार पूरी तरह से बंद रहा। समर्थन में आते हुए लोगों ने कूटा से सटे सांबा जिले के जतवाल और घगवाल में भी बाजार बंद करवा दिए। लोगों ने एकमत होते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रखा जाएगी।

बच्ची को सौ फीसदी इंसाफ मिलेगा, यह इंसानियत का कत्ल हुआ है: गंगा
मन विचलित हुआ, दुख है बच्ची के साथ हुई घटना से। बच्ची को इंसाफ मिलना चाहिए। यह इंसानियत का कत्ल हुआ है। ऐसी घटनाओं से किसी की भी बच्ची खुद को महफूज नहीं समझेगी। हम हमदर्द हैं। तमाशा करने नहीं आए हैं। सीएम से कहेंगे कि लोगों का विश्वास पुलिस और जांच एजेंसी से उठ चुका है ऐसे में सीबीआई से जांच करवाई जानी चाहिए। यह बातें कूटा में जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहीं। उन्हाेंने एसएसपी से कहा कि किसी भी आदमी को यह जो जंगल राज बनाया है ऐसे नहीं उठाया जाएगा। जांच में चौदह, बाइस, अट्ठाइस, पैंतीस साल के युवाओं को उठाया गया है, इसमें सीक्वेंस कहां बन रही है? मुख्यमंत्री फिलहाल राज्य में नहीं, जब वापस आएंगी, अधिकारियों की क्लास लगाई जाएगी। अंग्रेजों वाला सिस्टम नहीं चलना चाहिए और न ही चलने देंगे। किसी के कहने पर क्राइम ब्रांच को कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। यदि आरोप लगाने वालों को पता था कि यही आरोपी हैं तो उसने पहले बताया होता। बच्ची की जान बच सकती। पुलिस को यह भी देखना चाहिए कि किस आधार पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें