प्रदेश में 24 घंटे में 60 नए कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले है। कश्मीर संभाग से 47 और जम्मू संभाग से 13 नए मामले आए। जम्मू संभाग में एक मरीज की मौत भी हो गई। जम्मू जिले में दस, उधमपुर में एक, राजोरी में एक और रियासी से एक नया मामला आया।
वहीं कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर से 27, बारामुला में तीन, बडगाम में चार, पुलवामा में पांच, कुपवाड़ा में एक, अनंतनाग में तीन, गांदरबल में दो और कुलगाम से दो नए मामले आए। शनिवार को प्रदेश में 77 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें 68 कश्मीर संभाग में और नौ मरीज जम्मू संभाग के हैं। कुल मिलाकर प्रदेश में अब 616 सक्रिय मामले रह गए हैं।