फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: खौफ गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार, पिस्टल और धारदार हथियार बरामद

Mon, 07 Sep 2026 12:57 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू पुलिस ने अरनिया इलाके में कार्रवाई कर खौफ गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पिस्टल, तीन कारतूस और पांच धारदार हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरनिया इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खौफ गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन, तीन कारतूस और पांच धारदार हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपी बिश्नाह के रहने वाले हैं। 3 सितंबर को उन्होंने कूल कलां इलाके में अश्वनी कुमार नामक व्यक्ति को कथित तौर पर पिस्टल और धारदार हथियार दिखाकर धमकाया था। शिकायत मिलने के बाद अरनिया थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हैं या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें