फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा: हिमस्खलन की चपेट में आने से बस खाई में गिरी, 4 की मौत

Mon, 08 May 2017 12:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
avalanche - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
भद्रवाह-बनी-बसोहली मार्ग पर छत्र गल्ला के पास हिमस्खलन के कारण एक मेटाडोर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में स्थित सेना की चौकी की मदद से घायलों को भद्रवाह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सभी को डोडा अस्पताल शिफ्ट किया गया। बाद में यहां से पांच को जम्मू रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बनी से भद्रवाह की ओर आ रही मेटाडोर (जेके08डी/5992) छत्र गल्ला के पास पहुंची थी कि हिमस्खलन की वजह से करीब 1500 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीपीओ भद्रवाह बृजेश कुमार, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पास में मौजूद बीआरओ के कर्मचारी जो भद्रवाह-बसोहली मार्ग से पस्सियां और बर्फ हटाने के काम में जुटे थे, बचाव कार्य के लिए दौड़े। इसके बाद मेटाडोर में सवार यात्रियों को खाई से बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुंछ हादसे में 20 लोग घायल - फोटो : Demo Photo
सभी 12 यात्रियों को भद्रवाह अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने चार यात्रियों तारिक हुसैन, मोहम्मद शफी निवासी उदयानपुर, करनैल चंद्र निवासी कास्तीगढ़ डोडा और मूलराज निवासी बनी को मृत घोषित कर दिया।

घायलों में सपना देवी निवासी बंगाट, शारिक अहमद, सुनीता देवी, अशफाक अहमद निवासी बनी, जावेद अहमद निवासी सरतिंगल, मोहम्मद शफी निवासी कलिहांड, मोहिंद्र कुमार निवासी कास्तीगढ़ और मनोज कुमार निवासी कुठयाडा शामिल हैं। इनमें से पांच की गंभीर हालत देखते हुए हेलीकाप्टर के जरिये जम्मू ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन पत्नीटाप में मौसम खराब होने की वजह से हेलीकाप्टर उपलब्ध नहीं हो सका।

इसके बाद सभी घायलों को डोडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से बाद में गंभीर रूप से घायल सपना देवी, शारिक अहमद, सुनीता देवी, अशफाक अहमद और जावेद अहमद को एंबुलेंस के जरिये जम्मू रेफर कर दिया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें