रामबन। रामबन पुलिस ने ट्रक (कैंटर) से 577.94 किलोग्राम भुक्की की खेफ बरामद की है। वहीं, तस्करी के आरोप में चालक और सहचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चालक कपिल और क्लीनर सोनू दोनों निवासी खड़वाली, रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है।
रामबन पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर शनिवार को नाका लगा रखा था। इस दौरान श्रीनगर से आ रहे ट्रक (एचआर 56ए-7084) को रोका। इस दौरान तलाशी लेने पर 577.94 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि ट्रक की बॉडी को विशेष रूप से डिजाइन किया गया था और इसकी कैविटी बॉक्स में भुक्की छिपाई गई थी। पुलिस ने तस्करी के आरोप में चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ट्रक को सीज कर व मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।