फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Case: जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों के भीतर 57 हजार टेस्ट, 151 संक्रमित मिले

Sat, 18 Dec 2021 10:24 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू संभाग में 42 और कश्मीर में कोरोना के 109 नए मामलों की पुष्टि हुई। ओमिक्रॉन जांच के लिए दिल्ली भेजे तीन सैंपल की दस दिन बाद भी नहीं मिली रिपोर्ट। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।  
 
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में 24 घंटों में कोरोना की जांच के लिए 57069 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें 151 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जम्मू संभाग में 42 और कश्मीर में 109 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग में एक मरीज की मौत भी हुई है। हालांकि 140 मरीज स्वस्थ हुए हैं और सक्रिय मामले बढ़कर 1458 पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में जिनोम सिक्वेंसिंग लैब की कमी खल रही है। जम्मू संभाग से ओमिक्रॉन के संदेह में नई दिल्ली लैब में भेजे गए तीन सैंपलों की रिपोर्ट 10 दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है। जीएमसी जम्मू और एसोसिएटेड अस्पतालों की प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. शशि सूदन शर्मा का कहना है कि नई दिल्ली लैब में विभिन्न प्रदेशों से सैंपल आने से रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। 

विदेश से जम्मू लौटे जिन तीन यात्रियों के सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं उन्हें डीआरडीओ अस्पताल जम्मू में भर्ती करवाया गया था। उन सभी की कोविड टेस्टिंग रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है। वहीं, नए मामलों में जम्मू जिले में 17, उधमपुर में एक, राजोरी में दो, डोडा में दो, रामबन में चार और रियासी जिले में 15 संक्रमित हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर जिले में 55, बारामूला में 17, बडगाम में नौ, पुलवामा में दो, कुपवाड़ा में सात, अनंतनाग में एक, बांदीपोरा में छह, गांदरबल में 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें