फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir elections: गुपकार गठबंधन 21 को जम्मू में करेगा बैठक, प्रदेश के हालात पर होगी समीक्षा

Sat, 18 Dec 2021 09:07 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

 जम्मू स्थित डॉ. फारूक के निवास पर होगी मंत्रणा। परिसीमन आयोग की बैठक के घटनाक्रम पर तैयार की जाएगी आगामी रणनीति
 
विज्ञापन
Gupkar meeting - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुपकार गठबंधन बुधवार 21 दिसंबर को जम्मू में बैठक करेगा। नेशनल कांफ्रेंस और गुपकार गठबंधन के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बठिंडी स्थित निवास पर होने वाली बैठक में परिसीमन आयोग की ओर से बीस दिसंबर को नई दिल्ली में प्रदेश के सांसदों की बुलाई गई बैठक में रहे घटनाक्रम के अलावा प्रदेश के हालात पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


गुपकार गठबंधन के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने जम्मू में गठबंधन में शामिल घटक दलों के नेताओं की 21 दिसंबर को बैठक बुलाने की पुष्टि की है। तारिगामी ने कहा कि गुपकार गठबंधन प्रदेश के हालात की समीक्षा करेगा।

परिसीमन आयोग की सोमवार 20 दिसंबर को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के सांसदों के साथ बैठक होगी। इसमें क्या समीकरण बने, इस पर भी चर्चा की जाएगी, जिसके आधार पर गुपकार गठबंधन आगे की रणनीति तय करेगा। 
विज्ञापन


गुपकार गठबंधन प्रदेश में अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली का एजेंडा लेकर बनाया गया है। गठबंधन की आखिरी बैठक इसी साल 24 अगस्त को श्रीनगर में हुई थी। गुपकार गठबंधन में पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस, सीपीआई, सीपीआईएम और जम्मू-कश्मीर अवामी नेशनल कांफ्रेंस शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें