फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सचिवालय से वित्त विभाग की 56 बेहद महत्वपूर्ण फाइलें गायब

Fri, 16 Dec 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Jammu Secretariat - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्रीनगर से दरबार मूव के दौरान जम्मू के सचिवालय में लाई गईं वित्त विभाग की 50 से ज्यादा जरूरी फाइलें गायब हो गईं हैं। पुलिस अधिकारियों के पास पांच दिन तक मामला रहने के बाद पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परेड पुलिस चौकी प्रभारी ने वीरवार को सचिवालय पहुंचकर कुछ लोगों से पूछताछ की है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दरबार मूव में एडवांस पार्टी ने 11 ट्रंकों में वित्त विभाग का रिकार्ड श्रीनगर से जम्मू नागरिक सचिवालय पहुंचाया। सचिवालय में यह 11 ट्रक रिसीव किए गए। अभी कुछ दिन पहले यह बात निकल कर बाहर आई कि 56 फाइलें ट्रंकों से गायब हैं। यह फाइलें वित्त विभाग की जम्मू कश्मीर ई-गर्वनेंस एजेंसी की हैं। 

एजेंसी के चीफ एग्जीक्यूटिव अधिकारी की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने धारा 409 के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह फाइलें श्रीनगर से जम्मू के बीच रास्ते में कहीं गायब हुईं हैं या फिर सचिवालय से इनको गायब किया गया। इन्हीं दो प्रमुख बिंदुओं पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 409 के तहत दर्ज किया केस, जांच जारी

Jammu Secretariat - फोटो : File Photo
सचिवालय में सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यह मामला काफी दिन पुराना है। लेकिन, इस मामले को सरकार बाहर नहीं लाना चाहती थी। पहले फाइलें ढूंढने की कोशिश की जा रही थी। इसमें कामयाबी नहीं मिली तो मामला पुलिस के पास भेजा गया। 

पुलिस ने 409 के तहत केस दर्ज कर लिया है। दरबार मूव के वक्त यह फाइलें गायब हुईं हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूरे मामले की तह तक जाने के लिए अभी कुछ दिन का वक्त लगेगा। इसमें संबंधित लोगों से पूछताछ करने के बाद ही कोई सुराग हाथ लगेगा। - विनोद कुमार, एसपी साउथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें