फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा हमला: NIA ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, हो सकते हैं बड़े खुलासे

Fri, 16 Dec 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नगरोटा हमले के दौरान सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नगरोटा आतंकी हमले की जांच कर रही सीआईडी सीआई ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। पकड़ा गया संदिग्ध साइबर कैफे चलाता है। उसकी नंदपुर में मेडिकल शाप भी है। यह शॉप उसका भाई चलाता है। पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीआईडी सीआई की टीम काफी दिनों से नगरोटा मामले की जांच में लगी हुई है। जांच के दौरान टीम ने नगरोटा में सेना कैंप पर जाकर जांच की थी। उसके बाद आतंकियों से बरामद हुए सामान की जांच की गई। मौके से कुछ दवाइयां भी बरामद हुई थीं। इन दवाइयों को लेकर सीआई की टीम वीरवार को स्वांखा मोड़ पहुंची। टीम ने यहां से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। 

पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति गांव नंगा का बताया जा रहा है। उसे पकड़ कर टीम अपने साथ ले गई। यह छापेमारी एक डीएसपी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए भी कर रही जांच

एनआईए भी कर रही जांच - फोटो : demo pic
माना जा रहा है कि पकड़े गए संदिग्ध ने आतंकियों की मदद की है। इसलिए उससे जोर देकर आतंकियों के रूट के बारे में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सीआई को आतंकियों के नगरोटा तक पहुंचने के रूट के बारे में कुछ सबूत हाथ लगे हैं। इसी के आधार पर उसने संदिग्ध को पकड़ा है। उल्लेखनीय है कि नंगा गांव बार्डर के बिलकुल नजदीक है। 

इस मामले की जांच एनआईए की टीम भी कर रही है। यह टीम आठ दिन से नगरोटा में डेरा जमाए हुए है। इस मामले में काफी लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग टीम के हाथ नहीं लगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें