फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक् शन को वार को हजारों को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की जंग ट्विटर और व्हाट्सएप के जरिये भी लड़ी जानी है, लिहाजा तैयारी पूरी कर ली गई है। जम्मू-कश्मीर में सभी पार्टियों ने युवाओं को खास तौर से आकर्षित करने के लिए हजारों व्हाट्सएप और ट्विटर ग्रुप तैयार कर दिए हैं। इनमें भाजपा सबसे आगे है, जिसने महज दो माह में चार हजार ट्विटर एकाउंट तैयार किए हैं। इसके साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में 15 हजार से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप विपक्षियों की काट और युवाओं को अपने पक्ष में लाने के लिए खोले हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने भी हजारों व्हाट्सएप ग्रुप शुरू किए हैं। अलबत्ता, पैंथर्स और नेकां इस लड़ाई में अभी पीछे हैं। बावजूद उनकी भी तैयारी जोरों पर है। कांग्रेस के सोशल मीडिया इंचार्ज शाहनवाज चौधरी जहां राहुल गांधी के मिनिमम गारंटी प्रोग्राम को सभी युवाओं तक पहुंचाने और बेरोजगारी, शिक्षा जैसे मुद्दों पर वोटर का ध्यान खींचने के इच्छुक हैं। वहीं, अन्य पार्टियां अपना सोशल मीडिया कार्नर और मजबूत करने जा रही हैं।

उमर, महबूबा के जवाब को बनाए एकाउंट
भाजपा के आईटी इंचार्ज जयदेव का कहना है कि रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला समेत पीडीपी की महबूबा मुफ्ती ट्विटर पर अधिक सक्रिय रहते हैं। किसी भी घटनाक्रम पर सबसे पहले इनका ट्वीट आता है। पार्टी इनकी बातों का बेहतरीन तरीके से जवाब दे सके, जिसके लिए ट्विटर एकाउंट्स पर खास ध्यान दिया है। समर्थकों की बात करें तो उनके एकाउंट्स की तादाद 30 हजार से भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें