कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास स्कूटी स्लिप होने के कारण उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान दीपक शर्मा पुत्र द्वारिका शर्मा, रानी देवी पत्नी द्वारिका शर्मा और अंजू देवी पुत्री द्वारिका शर्मा निवासी माह के रूप में हुई है। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।