फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में चोरों ने लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सिटी थाना के अंतर्गत वार्ड 10 की एक दुकान में वीरवार रात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। सुबह जब दुकानदार को इस बारे में पता चला तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड 10 में एक दुकान में चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर करीब दस हजार रुपये की नकदी और पांच हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सामान में देसी घी के डिब्बे, सिगरेट के पैकेट और कॉस्मेटिक का सामान शामिल है। दुकान के मालिक पुष्प खजुरिया ने बताया कि रोज की तरह वीरवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब भीतर गया तो पाया कि दुकान की दीवार टूटी हुई थी और नकदी व सामान गायब था। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें