फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा सैन्य कैंप के पास घूम रहा गोरखपुर निवासी संदिग्ध काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा के सैन्य क्षेत्र से एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। वह काफी देर तक सेना के एक कैंप से दूसरे कैंप के आसपास घूमता जा रहा था। सेना ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। नगरोटा पुलिस स्टेशन में उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। हालांकि शुरूआती जांच में उसकी हरकतें किसी मानसिक रोगी के जैसी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेना के जवानों ने एक संदिग्ध को घूमते हुए देखा। काफी देर तक उस पर नजर रखी। काफी देर निगरानी करने के बाद सेना के जवानों ने उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। जब कुछ पता नहीं चला तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति पहले सांबा क्षेत्र में भी घूमता था। इसके बाद वह नगरोटा आ गया। यहां उसने एक दुकान पर भी काम किया। पकड़े गए संदिग्ध की पहचान धरमेन कुमार मल्ला पुत्र शीतल प्रसाद मल्ला निवासी गांव धोरीघाट, गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। अब तक उसने अपने बारे में पुलिस को यहीं जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें