फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई विभाग ने पुंछ में नई पाइप लाइन का काम किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला मुख्यालय में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए पीएचई विभाग ने नगर में नई पाइप लाइन बिछाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं नगर में पीने के पानी की सप्लाई में बढ़ोतरी के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। इससे इस बार गर्मी में प्रतिदिन अतिरिक्त 20 लाख गैलन पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। इसके लिए उच्च क्षमता के तीन नए बोर वेल तैयार कर लिए गए हैं। यह जानकारी जल वितरण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजिंदर शर्मा ने दी।
विज्ञापन

जल वितरण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजिंदर शर्मा ने रविवार को अन्य अधिकारियों के साथ नगर के मोहल्ला सराय में बिछाई जा रही पानी की नई पाइप लाइन के काम का जायजा लिया। पहली बार किसी इतने बड़े अधिकारी के गली मोहल्लों में काम का जायजा लेने पहुंचने पर मोहल्ला निवासियों राज कुमार, सुनील गुप्ता, अखिल कुमार, बलबीर सिंह, राकी, निरंजन सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। मोहल्ले में करीब 40 साल पुरानी पाइपों से पानी की सप्लाई की जा रही थी। इससे लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इस पर शर्मा ने कहा कि हमने नगर में बीस साल से पुरानी सभी पाइपों के स्थान पर नई पाइपें बिछाने का काम शुरू कर दिया है। जल्दी ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार नगर में पीने के पानी की कोई किल्लत नहीं रहेगी। हमने नगर के लिए प्रतिदिन अतिरिक्त 20 लाख गैलन पानी की व्यवस्था की है। पहले हमारे पास हर दिन 15 लाख गैलन पानी उपलब्ध था। इस बार कुल 35 लाख गैलन पानी उपलब्ध होगा। इसके लिए हमने तीन उच्च क्षमता के बोरवेल तैयार किए हैं, जिनका एक दो हफ्तों में उद्घाटन कर उनसे पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य क्षेत्रों में भी जलवितरण के ढांचे में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं, जिनके प्रमाण अगले कुछ दिनों में सामने आने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें