फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: सीजफायर उल्लंघन की आड़ में 50 आतंकियों ने की घुसपैठ

Wed, 02 Nov 2016 06:37 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर मोर्चा संभाले सेना के जांबाज - फोटो : PTI
विज्ञापन
पाकिस्तान के 120 एमएम के मोर्टार सरहदी इलाकों के पक्के मकानों को ध्वस्त कर रहे हैं। इस कारण नुकसान बढ़ा है। यह बीएसएफ पर दबाव बनाने की रणनीति है ताकि बैट दस्ते (बार्डर एक्शन टीम) की घुसपैठ कराई जा सके।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन की आड़ में कम से कम 50 आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं।

सेना और बीएसएफ के समक्ष पाकिस्तान ने तीन मोर्चे खोल दिए हैं। सेना और बीएसएफ को आतंकियों की घुसपैठ रोकने, छिपे आतंकियों की तलाश करने के अलावा गोलाबारी के तीसरे मोर्चे पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

घाटी के हालात सामान्य होने से बौखलाया पाक

border - फोटो : PTI
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान ने बार्डर और एलओसी को अशांत करने की लगातार कोशिश की है।

इसके अलावा कश्मीर घाटी में पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकी संगठन और अलगाववादियों के कट्टर समूह स्कूलों को निशाना बना रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विवादग्रस्त साबित करने में विफल पाकिस्तान ने एक साथ कई मोर्चे खोल दिए हैं। घाटी में आतंकी संगठनों की साजिशों के बावजूद तेजी से सामान्य हो रहे हालात से भी पाक बौखलाया हुआ है। यही कारण है बार्डर और एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन

अग्रिम पोस्टों पर बैट हमले की आशंका बढ़ी

सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
सूत्रों का कहना है कि अग्रिम पोस्टों पर बैट हमले की आशंका भी बढ़ी है। पाकिस्तान के बार्डर एक्शन टीम में शामिल आतंकी घाटी में दहशत फैलाने के लिए सैन्य चौकियों पर हमले की साजिश रच रहे हैं। पाकिस्तान की गोलाबारी के बाद बार्डर और एलओसी के वीरान गांवों में आतंकियों को छिपने में आसानी हो सकती है।

लिहाजा, संवेदनशील गांवों में पेट्रोलिंग भी कराई जा रही है। पाकिस्तान रेंजर्स की जगह अब पाकिस्तानी सेना भारी मोर्टारों का इस्तेमाल कर रही है। पर इसके बावजूद बीएसएफ और सेना के मुंहतोड़ जवाब से पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें