एक ओर जहां देशभर में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर आतंकवाद प्रभावित कश्मीर में भारतीय सेना के जवान आतंकियों से लोहा ले रहे हैं।
रविवार सुबह कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सेना में मुठभेड़ शुरू हुई जो अभी भी जारी है। दोनों ओर से भीषण गोलाबारी हो रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा के कंडी गांव में सेना को दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिस पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी।
#FLASH Encounter begins in Drugmulla, Kupwara district (J&K), one-two terrorists believed to be in the area. More details awaited.
— ANI (@ANI_news) October 30, 2016