फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टेंडर के खरीद डाली 50 लाख की दवाईयां

Wed, 02 Sep 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा जिले में सामाजिक कल्याण विभाग में नॉन न्यूट्रिशियनल आइटम और दवाइयों की खरीद में लाखों रुपये में धांधली का मामले सामने आया है। मामला विजिलेंस के पास पहुंच गया है। कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने कई अधिकारियों और कर्मियों को नापा है।
विज्ञापन


इन पर पचास लाख रुपये का सामान बिना टेंडर के खरीदे जाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सरकारी आदेश के मुताबिक कोई भी सामान खरीदने के लिए टेंडर कराना अनिवार्य किया है, लेकिन कर्मियों और अधिकारियों ने इस आदेश का उल्लंघन कर खरीदारी कर ली।

विजिलेंस की जांच टीम ने पाया कि सांबा के आईसीडीएस प्रोजेक्ट की प्रोग्राम अधिकारी विपन कुमारी, सीडीपीओ परवेश शर्मा, खरीद कमेटी के सदस्यों में सीमा भारती और बाबू राम की चूक और कमीशन की वजह से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


विजिलेंस ने जांच में यह भी पाया कि सांबा के जिला सामाजिक कल्याण विभाग अधिकारी ने टेंडरों नियमों का उल्लंघन किया है। जिले के सभी आईसीडीएस प्रोजेक्ट सांबा के जिला प्रोग्राम अधिकारी की मिलीभगत से चलाए गए।

सरकार ने जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में खरीद कमेटी का गठन किया था। इसमें सीएमओ, सदस्य, सहायक निदेशक सदस्य, प्रोग्राम अधिकारी शामिल है, जिन्होंने खरीद के लिए रेट तय किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें