फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 427 नए संक्रमित, 781 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होना जारी है। प्रदेश में सोमवार को 427 लोग संक्रमित हुए, जबकि 781 मरीज ठीक भी हुए। इसमें जम्मू संभाग से 417 और कश्मीर से 364 मरीज हैं। इस बीच 9 और लोगों ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 3 और कश्मीर से 6 मौतें हुई हैं। पिछले चौबीस घंटे में सोमवार शाम तक जीएमसी जम्मू में कोविड से कोई मौत नहीं हुई थी।
विज्ञापन

नए संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग से 169 और कश्मीर से 258 मामले हैं। जिला जम्मू में 116 लोग संक्रमित मिले। जिले में अब तक 237 लोगों की मौत हो चुकी है, जो प्रदेश में श्रीनगर के बाद दूसरे नंबर पर है। राजोरी में 2, उधमपुर में 11, कठुआ में 5, पुंछ में 9, सांबा में 12, किश्तवाड़ में 7, रामबन में 4 और रियासी में 3 मामले मिले हैं। राहत यह है कि जम्मू कश्मीर में रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में रिकवरी दर 88 फीसदी तक पहुंच गया तो जो राष्ट्रीय ओवरआल दर से अधिक है। प्रदेश में अब तक 78667 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 31766 और कश्मीर से 46901 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें