ज्यौडियां। म्यूनिसिपल कमेटी ज्यौड़ियां में भी मेरा शहर-मेरी शान कार्यक्रम आयेाजित हुआ। इसमें नोडल अधिकारी आरके बट्ट मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों की विकास संबंधी एवं अन्य समस्याओं के अलावा अधूरे विकास कार्यों एवं परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर अधिकारियों ने 73 लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा आय प्रमाणपत्र जारी किए जबकि 170 लोगों को डोमिसाईल प्रमाणपत्र जारी किए। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों के निर्माण के लिए धनराशि की दूसरी किस्त के चेक दिए गए। इसके अलावा इसी योजना के तहत 3 परिवारों के घरों का निर्माण पूरा होने के बाद उन्हें गृह प्रवेश भी कराया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार विशाल सिंह परिहार के अलावा चेयरमैन मदन लाल, वाइस चेयरमैन शाम चौधरी, पार्षद रविंद्र बाली, किरण बाला, गगन राज, शमशेर सिंह एवं वीणा देवी के अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।