उपायुक्त जम्मू सुषमा चौहान के अनुसार शनिवार को शहर और आसपास के इलाकों में आम दिनों की तरह सामान्य गतिविधियां जारी रहेंगी। सभी स्कूल, कॉलेज खुले रहेंगे। हालांकि, बंद के आह्वान के मद्देनजर कुछ निजी स्कूलों की ओर से एसएमएस भेजकर स्कूल बंद रहने की सूचना दी गई है।