राजोरी। पोलियो जैसी घातक बीमारी के जड़ से खत्म करने के लिए रविवार को पोलियो बूंदे पिलाने का सिलसिला मंगलवार तक जारी रहा। सोमवार और मंगलवार को डोर-टू-डोर खुराक पिलाई गई। सीएमओ राजोरी डा. सुनील शर्मा के अनुसार जिले भर में पांच वर्ष से कम आयु के करीब 109598 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जो कि मंगलवार तक पूरा कर लिया गया है।
जिले के विभिन्न इलाकों में बनाए गए 634 बूथों पर रविवार को दिनभर दवाई पिलाने का सिलसिला जारी रहा। उसके बाद दो दिन तक घर-घर जाकर व स्कूलों में पहुंच कर बच्चों को दवाई पिलाई गई। 100 प्रतिशत प्राप्त पूरा कर लिया गया है।