फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में जम्मू-कश्मीर की बात रखने वाले को भेजें: फारूक अब्दुल्ला

Wed, 13 Mar 2019 01:19 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारुक अबदुल्ला - फोटो : फाइल
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की है कि वे उन्हीं उम्मीदवारों को सफल बनाए जो संसद में जम्मू-कश्मीर की बात रख सकें। नेकां लोगों की आवाज बनकर उभरती रही है। डॉ. अब्दुल्ला मंगलवार को श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने पीडीपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कश्मीर के वोटर पीडीपी को जनाधार नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पीडीपी ने भाजपा से गठबंधन कर अपने स्वार्थ के लिए काम किया। जीएसटी के मुद्दे पर पीडीपी ने पूरी तरह से भाजपा के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

इससे जम्मू-कश्मीर में वित्तीय संकट बढ़ा है। पीडीपी और उसका नेतृत्व की भूमिका कपटी रही है, जो एक खुला रहस्य है। उन्होंने कहा कि नेकां ने जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र की आवाज को बुलंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें