फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने सीना नहीं, हमेशा दी है गर्दन की नाप

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कांग्रेस ने देश को आजाद करवाने और आजादी के बाद देश को विकास के पथ पर ले जाने में अकूत कुर्बानियां दी हैं। पार्टी के दो प्रधानमंत्रियों ने इस देश में शांति बहाली और आतंकवाद के विरुद्ध जारी संघर्ष में अपना बलिदान दिया है। कांग्रेस पार्टी के नेता अपने सीने की नहीं, गर्दन की नाप देते रहे हैं। रियासत में भाजपा और पीडीपी का जम्मू कश्मीर को आग में झोंकने का काम कर रहे हैं, परंतु साजिश के तहत रियासत के हालातों को खराब करवाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। ये बातें पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज डोगरा ने शनिवार को नवनियुक्त ब्लाक प्रधानों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहीं। इससे पूर्व ब्लाक प्रधानों में कठुआ के रविंद्र सिंह, बरनोटी के जगदीश सिंह, नगरी के मास्टर एसपी भंडारी, मढ़ीन के दर्शन लाल, बिलावर के देसराज, घगवाल के दीवान खजूरिया और हीरानगर के गुरदीप सिंह का पूर्व मंत्री गिरधारीलाल चलोत्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

डोगरा ने कहा कि कांग्रेस इस आगामी लोकसभा, विधानसभा, पंचायती और निकाय चुनावों में ऐसे नापाक गठबंधन को रहने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि रियासत की मुख्यमंत्री की बोली जम्मू के लिए और जबकि कश्मीर के लिए और है। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुर्सी से चिपके हुए हैं। कश्मीर में पत्थरबाजों को नौकरियां मिल रही हैं, जबकि जम्मू में बेरोजगारों को लाठियां मिल रही हैं। इससे जाहिर है कि सरकार जम्मू संभाग की अनदेखी तो कर रही है, साथ ही डेमोग्राफी भी बदलना चाहता है। कांग्रेस लोकतंत्र पर विश्वास रखती है और पार्टी कार्यकर्ता यही संदेश आम वर्ग तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर चौधरी बलवीर सिंह, पंकज बसोत्रा, यशपाल, पवन कुमार, सुरजीत सिंह जम्वाल, सतीश कुमार, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें