फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस पलटी, 20 घायल

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

कठुआ। बसंतपुर से लखनपुर की ओर आ रही मिनी बस दखनाका के नजदीक पलट गई। इसमेें 20 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती कराया गया, जहां से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग हुआ। घायलों के अनुसार चालक मिनी बस काफी तेजी से चल रही थी उसमें यात्री भी क्षमता से अधिक सवार थेे। एक तीखे मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे मिनी बस सड़क के बीच ही पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान नितिन कुमार निवासी करडोह, कृष्ण सिंह, काजल शर्मा, विशाल, विशाली और मोहम्मद अशरफ निवासी बठिंडी बसतंपुर, राहुल सिंह निवासी धनोड़, विशाल सिंह, त्रिप्ता देवी, मंजीत सिंह, नीलम देवी, गुड्डी देवी, नेहा देवी और रितिका देवी निवासी बर्नी, लाल चंद निवासी बसंतपुर, इश्फाक अली निवासी न्यू बस स्टैंड कठुआ, दीपिका, सरूर सिंह और भगत सिंह निवासी दन्ना, विशाली स्वार्थी निवासी धनोड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल नितिन और विशाल को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें