उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में वित्तीय प्रणाली बेहद पारदर्शी है। उन्होंने बुधवार को वित्त विभाग की तरफ से जारी वार्षिक रिपोर्ट को पेश करते हुए यह बात कही। सिन्हा ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य वित्त प्रबंधन को बढ़ावा देने का है। वित्त विभाग की वार्षिक ई-रिपोर्ट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा विभाग ने वित्त प्रणाली को और पारदर्शी बनाने के लिए नई कवायदें की। जिसमें बजट इस्टिमेशन एंड एलोकेशन मानिटरिंग सिस्टम को शुरू करना शामिल है। इससे मंजूर हुई परियोजनाओं के लिए समय पर धनराशि उपलब्ध हो रही है। बिलों को ऑनलाइन जमा करवाने का सिस्टम सफलतापूर्वक जम्मू-कश्मीर में चल रहा है।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल ने कहा कि देश की वित्त प्रणाली में प्रगतिशील सिस्टम को जम्मू-कश्मीर अपनाएं हुए है। वेब पोर्टल के माध्यम से केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे कायों का पता चलता रहता है और इससे पारदर्शिता बढ़ी है।