फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले गए कश्मीर के सबसे संवेंदनशील जिलों के निजाम, नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती

Sat, 06 May 2017 09:44 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आईपीएस के हुए तबादले - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों के गढ़ शोपियां तथा पुलवामा का निजाम बदल दिया गया है। इन दोनों जिलों में लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं को देखते हुए दोनों जिले के एसपी हटा दिए गए हैं। शनिवार को गृह विभाग ने 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें छह आईपीएस हैं। माना जा रहा है कि शोपियां तथा पुलवामा में लगातार पुलिस की नाकामी के बाद यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी राहुल मलिक एकमात्र ऐसे अधिकारी हैं, जिनका 15 दिन के भीतर दूसरी बार तबादला हुआ है। आदेश के अनुसार राजोरी के एसएसपी आईपीएस मोहम्मद सुलेमान चौधरी को कठुआ, कठुआ में तैनात पवन परिहार को पीएचक्यू, आईपीएस शैलेंद्र मिश्रा को एसपी उधमपुर से हटाकर आईआरपी की दूसरी बटालियन में कमांडेंट तैनाती दी गई है। 

आईपीएस राहुल मलिक सीआईडी सीआई जम्मू से आईआर की सातवीं बटालियन में बतौर कमांडेंट, आईपीएस रईस मोहम्मद बट को पुलवामा से तबादला करके उधमपुर, आईपीएस अंबरकर श्रीराम दिनकर को एसपी वेस्ट श्रीनगर से एसपी शोपियां, आईपीएस गुरेंद्र पाल सिंह एसडीपीओ अखनूर को इंचार्ज एसपी वेस्ट श्रीनगर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों के शीर्ष अधिकारियों के तबादले

पुलिस अफसरों के तबादले - फोटो : डेमो पिक
मुमताज अहमद को आईआर की सातवीं बटालियन से एसपी सीआईडी सीआई जम्मू, मोहम्मद असलम को दूसरी बटालियन से एसपी पुलवामा, युगल कुमार को एसपी एसएसजी से राजोरी, वसीम कादरी को एसपी हेडक्वार्टर श्रीनगर से आईआर की 11वी बटालियन, ताहिर सलीम को एसपी शोपियां से एसओ टू आईजी आर्म्ड कश्मीर, अब्दुल कयूम को अतिरिक्त एसपी किश्तवाड़ से एसपी एसएसजी, स्तेजिंग लोरल, आईआर एसपी बांदीपोरा और दाऊद अयूब को अतिरिक्त एसपी बांदीपोरा से एसपी हेडक्वार्टर श्रीनगर भेजा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें