सर्दियों के भीषण 40 दिन के बाद चिले खुर्द की शुरुआत होती है जोकि 20 दिन तक चलता है। इसमें फर्क इतना होता है कि इसमें ठंड चिले कलां से थोड़ी कम होती है। इसके बाद आखिर में आता है चिले बच्चा जोकि 10 दिन का होता है और इस दौरान सर्दी सबसे कम होती है।
कश्मीर घाटी में मंगलवार से चिले कलां शुरू हो रहा है। 21 दिसंबर से शुरू होने वाले 40 भीषण सर्द दिनों को चिले कलां कहा जाता है। यह 31 जनवरी को समाप्त होता है। इस अवधि को सर्दियों का सबसे कठोर समय माना जाता है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है, लेकिन इस बार चिले कलां से पहले ही माइनस 6 तक न्यूनतम तापमान के गिरने से लोगों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। उनका मानना है कि चिले कलां इससे भी भीषण हो सकता है जिसके कारण दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सर्दियों के भीषण 40 दिन के बाद चिले खुर्द की शुरुआत होती है जोकि 20 दिन तक चलता है। इसमें फर्क इतना होता है कि इसमें ठंड चिले कलां से थोड़ी कम होती है। इसके बाद आखिर में आता है चिले बच्चा जोकि 10 दिन का होता है और इस दौरान सर्दी सबसे कम होती है।