फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में गांवों को निशाना बना रहा पाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर लगातार फायरिंग की जा रही है। पाक ने भारतीय इलाकों में सोमवार रात से लगातार फायरिंग जारी रखे हुए है। पाकिस्तान ने भारत की लगभग 40 पोस्टों  पर जमकर गोलाबारी ओर मोर्टार से हमला किया है।
विज्ञापन


इस ताजा फायरिंग में लगभग नौ और ग्रामीण घायल होने की खबर आ रही है। पाकिस्तान की ओर से सोमवार रात फिर फायरिंग शुरु कर दी गई थी। जो कि फिलहाल जारी है।

पाकिस्तान की नापाक हरकत का बीएसएफ के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। रात भर हुए फायरिंग में पाकिस्तान ने भारत के आरएस पुरा, अरनियां और अखनूर के इलाकों में भारी फायरिंग की है। फिलहाल खबरों के मुताबिक प्रगवाल इलाके में लगातार फायरिंग जारी है।
विज्ञापन

पाक ने भारत पर ही लगाया सीजफायर तोड़ने का आरोप

पाकिस्तान अब उल्टा भारत पर उकसावे की कार्रवाई का आरोप लगा रहा है। पाकिस्तान ने भारत पर ही सीजफायर के उल्लंघन का आरोप जड़ दिया है। यही नहीं उसने पूछा है कि बकरीद के मुबारक मौके पर भारत की तरफ से फायरिंग क्यों हो रही है?

पाकिस्तान ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में उसके चार नागरिकों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, 'पाकिस्तान आज चारवाह सेक्टर में भारतीय सैनिकों के सीजफायर के उल्लंघन और उकसावे वाली फायरिंग की निंदा करता है।' पाकिस्तान के मुताबिक फायरिंग की शुरुआत आधी रात से हुई और सुबह तक चलती रही।

पाकिस्तान की ओर से आगे कहा गया है, 'बकरीद जैसे पाक मौके पर भारत की ओर से यह उकसावे वाली कार्रवाई पूरी तरह से अवांछित है। इसमें चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायल हुए हैं। यह बेहद दुखद है कि भारतीय सैनिकों की इस हरकत ने कई परिवारों को ईद मनाने से वंचित कर दिया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें