फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक आधी रात को धू-धू कर जल उठे सड़क के किनारे खड़े वाहन

Sun, 31 Jul 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा
विज्ञापन
रात को धमाकेे की आवाज सुनकर टूटी लोगों की नींद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
डोडा जिले के उदयानपुर में शुक्रवार की आधी रात को चार वाहन संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलकर राख हो गए। सभी वाहन सड़क के किनारे पार्क किए गए थे। धमाके की आवाज सुनकर लोगों की नींद टूटी। 
विज्ञापन


आग में जलने वाले वाहनों में मारुति कार जेके 06-9229, रेनाल्ट डस्टर जेके 06-8103 और दो बाइक जेके 02-1132 और जेके 06-5812 शामिल हैं। ये वाहन डोडा भरत लिंक मार्ग पर पार्क किए गए थे। घटना रात साढ़े ग्यारह बजे की है। 

जानकारी के अनुसार धमाके की आवाज सुनकर लोगों की नींद जब खुली तो देखा कि वाहन आग में धू धू कर जल रहे हैं। लोगों ने तुरंत मौके पर जाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। पुलिस भी मौके पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि वाहन मालिकों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। 
विज्ञापन


अंदेशा है कि किन्हीं शरारती तत्वों ने वाहनों में आग लगाई होगी। चारों वाहन एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर पार्क किए गए थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। वाहन मालिकों में आशिक हुसैन, राहत हुसैन, शाकिर हुसैन और सईद इम्तियाज शामिल हैं। सभी उदयानपुर के रहने वाले हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें