ज्यौड़ियां में रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए।
इनमें पालमपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश निवासी विमला देवी (70), पंचरुखी कांगड़ा निवासी पूरन चंद (64) और उनकी पत्नी रेखा देवी (61),रेलवे वेस्ट कालोनी जम्मू निवासी चंचला देवी (40) घायल हो गईं।
घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।