हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के आयुक्त सचिव हरिदेश कुमार ने अमृत और एसबीएम योजना के तहत चलाए जा रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा की तथा प्रोजेक्टों के लिए 382 करोड़ रुपये मंजूर होने की जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों की ओर से अमृत योजना के तहत प्रोजेक्टों शुरू किए गए हैं, इनमें श्रीनगर और जम्मू दोनों जगह के विकास प्रोजेक्ट शामिल हैं। बैठक में 150 करोड़ रुपये वित्त वर्ष में प्रस्तावित पेश किए गए हैं।
इसमें नालियों, गलियों, स्ट्रीट लाइट, बस स्टैंड का विकास, कम्यूनिटी हाल का निर्माण, डल झील का सौंदर्यीकरण और नगीन झील का विकास शामिल हैं।
हरिदेश कुमार ने बताया कि अमृत प्रोजेक्टों के तहत 382 करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से मंजूर किए जा चुके हैं। इसमें शेखबाग में मल्टी लेवल पार्किंग, स्टेट मोटर गैरेज, इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिगनल लगाना शामिल है।
इस मौके पर श्रीनगर विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन तहसीन मुस्तफा, जम्मू म्यूनिसिपल कारपोरेशन के आयुक्त बशीर अहमद खान, अर्बन लोकल बाडी के निदेशक तुफैल मट्टू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।