फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में मुहर्रम जुलूस पर लाठीचार्ज, हिंसा में 37 उपद्रवी गिरफ्तार

Wed, 12 Oct 2016 10:46 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में मुहर्रम का जुलूस निकाल रहे लोगों से कई जगह सुरक्षा बलों का टकराव हो गया। लाल चौक पर सुरक्षा बलों से झड़प के बाद कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने लाठीचार्ज कर आगे बढ़ रहे लोगों को खदेड़ा। टीआरसी पर जुलूस को बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। श्रीनगर में बीएसएनएल एक्सचेंज के पास पुलिस ने कई शिया मुस्लिमों को रोका। वे इमाम बाड़ा जदिबल जाने की कोशिश कर रहे थे। 

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से निजी वाहनों से लाल चौक पहुंचे लोग देश विरोधी नारे लगा रहे थे।  मुहर्रम के जुलूस को देखते हुए श्रीनगर के पुराने शहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को भी घाटी में पत्थरबाजी की छिटपुट घटनाएं हुई। हालांकि, सड़कों पर वाहन भी दिखे और रेहड़ी-पटरी वालों का कारोबार भी चला। इस बीच, पुलिस ने और 37 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। अलगाववादियों ने 20 अक्टूबर तक बंद बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें